जबलपुर- बॉलीवुड स्टार सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से ही बॉलीवुड पर निशाना साधा जा रहा है. पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है लेकिन अब तक कोई पुख्ता सबूत सामने नहीं आए हैं. बीते दिनों ही सुशांत की कथित गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती से पुलिस ने करीब 10 घंटे पूछताछ की थी लेकिन रिया ने कई राज पुलिस को नहीं बताए थे. इसलिए रिया से पुलिस एक बार फिर से पूछताछ कर सकती है. वहीं कुछ लोग सोशल मीडिया पर अफवाह फैला रहे हैं कि सुशांत सिंह राजपूत की हत्या की गई थी. तो चलिए आपको बताते हैं कि, एक्टर की पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक रिपोर्ट क्या कहती है.
★एक्टर के कमरे में क्यों नहीं था स्टूल?
सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हो रही अफवाहों में दावा किया जा रहा है कि अगर सुशांत ने आत्महत्या की तो उनके कमरे में कोई स्टूल या कुर्सी क्यों नहीं थी? सबसे पहले बता दें कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में एक्टर की मौत की वजह दम घुटना बताई गई है और गला दबाने या स्ट्रगल का कोई जिक्र नहीं किया गया है।फांसी के किसी भी मामले में ये साफ होता है कि व्यक्ति की मौत दम घुटने की वजह से ही होती है. और दूसरी बात ये कि कमरे में स्टूल या कुर्सी इसलिए नहीं मिली क्योंकि, उनके बिस्तर की ऊंचाई और सुशांत की हाइट पंखे में फंदा लगाने के लिए काफी थी.
मेडिकल और फरेंसिक
एक्सपर्ट्स की मानें
तो, कई बार ऐसा होता
है जब मरने वाले के
पैर और उस प्लैटफॉर्म के बीच काफी कम
अंतर होता है जिसमें इंसान
चढ़कर फांसी लगाता
है. पर फिर भी फंदे
की वजह से इंसान की
मौत हो जाती है तो
हो सकता है कि सुशांत
की मौत भी इसी वजह
से हुई.
SIT जांच में तबलीगी जमातियों पर सच आया सामने, SIT जाँच में हुआ बड़ा खुलासा...
★क्या बाहर से बंद था दरवाजा?
दावा ये भी
है कि सुशांत
की हत्या करने
के बाद उनके
कमरे के दरवाजे
को बाहर से बंद कर
दिया गया था. पर जब
पुलिस ने कमरे की चाबी
बनाने वाले से पूछताछ की
तो उसने साफ
कहा कि दरवाजा
भीतर से बंद था और
दरवाजे के साथ किसी भी
तरह की छेड़छाड़
नहीं की गई थी और
न ही दरवाजा
बाहर से बंद था.
★सुशांत के गले पर लाल रंग का निशान
एक्टर की मौत के बाद सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने उनके पार्थिव शरीर की तस्वीर वायरल कर दी थीं. जिसमें एक्टर के गले पर लाल रंग का गहरा निशाना नजर आ रहा था. इस वजह से लोगों ने दावा किया कि वो लाल निशान गला दबाने की वजह से बना है। पर पुलिस सूत्रों का कहना है कि सुशांत ने हरे रंग के कपड़े से फांसी लगाई थी और फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स का कहना है कि, जब एक्टर ने फांसी लगाई तो उनके गले में ब्लड क्लॉटिंग हुई होगी और इसी कारण गले पर लाल गहरा निशान बन गया. एक बात ये भी है कि गला दबाने पर इंसान के गले पर O शेप का निशान बनता है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में साफ बताया गया है कि उनके गले पर U या V शेप का निशान बना था जो कि फांसी लगाने से ही बनता है.
इसलिए जो भी
दावे सोशल मीडिया
पर किए जा रहे हैं
वो पूरी तरह
गलत है. एक्टर की
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट, फॉरेंसिक एक्सपर्ट,
चाबी बनाने वाले
के बयान से साफ हो
चुका है कि उन्होंने आत्महत्या ही
की थी. इसलिए
पुलिस अपनी जांच
प्रफेशनल राइवलरी, डिप्रेशन और
पर्सनल लाइफ के ऐंगल से
कर रही है. मामले पर
अब तक 10-12 लोगों
के बयान दर्ज
हो चुके हैं.
जांच के लिए 3
स्पेशल टीमें भी
बनाई गई हैं.
