PLA लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
PLA लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, 6 जुलाई 2020

India-China News: लद्दाख में चीन के झुकने के पीछे है NSA अजीत डोभाल कनेक्शन...

 जबलपुर- पिछले करीब दो माह से भारत के लद्दाख रीजन में भारत-चीन (LAC) पर दोनों देशों के बीच जारी गतिरोध के बाद अब हालात बदलने लगे हैं लेकिन इस स्थिति तक पहुँचाने के लिए भारत के NSA प्रमुख अजीत डोभाल की भूमिका अहम रही। लद्दाख के गलवान नदी के पास चीनी सैनिकों के पीछे हटने के पीछे एनएसए अजीत डोभाल कनेक्शन सामने आया है। दरअसल, डोभाल ने चीनी समकक्ष वांग यी के साथ रविवार को दो घंटे की बातचीत की थी।

 

*भारत और चीन के बीच लद्दाख में पिछले 3 महीने से जारी तनातनी में दिखी नरमी,

*NSA अजीत डोभाल के चीनी समकक्ष वांग यी से बातचीत के बाद ड्रैगन ने गलवान से पीछे हटाए सैनिक,

*बता दें कि 15 जून को दोनों देशों के सैनिकों के बीच खूनी झड़प में भारत के 20 जवान शहीद हो गए थे,

*इस झड़प में चीन के 40 सैनिक मारे गए थे, तब से दोनों देशों की सेनाएं आमने-सामने हैं,


 बता दें कि लद्दाख के गलवान घाटी से चीनी सैनिकों को पीछे धकेलने के लिए नरेंद्र मोदी सरकार ने अपने सबसे मजबूत कूटनीतिक हथियार का प्रयोग किया था। केंद्र ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल को मोर्चे पर लगा दिया था और उन्होंने रविवार को चीनी समकक्ष वांग यी के साथ करीब दो घंटे तक वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए बैठक की थी। भारत के सख्त रुख के बाद चीन के पास पीछे हटने के अलावा कोई और चारा भी नहीं था। भारत ने ड्रैगन को चौतरफा घेर रखा है चीन के 59 ऐप्स पर बैन के बाद बीजिंग पूरी तरह से हिल गया था। इसी बातचीत में गलवान में तनाव कम करने पर सहमति बनी।

 

इन्हें भी पढ़ें- भारत चीन के बीच युद्ध जैसे हालात में अमेरिका भारत को एफ-35 फाईटर जेट देने राजी, पढ़िए पूरी रिपोर्ट...

जानिये भारत-चीन के बीच तनाव से भारतीय कंपनियों को किन-किन परेशानियों से जूझना पड़ रहा है...


★भारत के सख्त संदेश और एक्शन में डोभाल

 डोभाल ने वांग यी के साथ बातचीत में तमाम मुद्दों पर बातचीत की। लद्दाख सीमा पर दोनों पक्षों के सैनिकों के हटने के पीछे की वजह यही बातचीत है। गलवान घाटी (Galwan Valley) में 15 जून को दोनों पक्षों के बीच खूनी संघर्ष में भारत के 20 जवान शहीद हो गए थे जबकि चीन के 40 सैनिक मारे गए थे। डोभाल की बातचीत के बाद चीन ने गलवान घाटी में संघर्ष वाली जगह से 1.5 किलोमीटर अपने सैनिकों को पीछे हटा लिया है। बता दें कि दोनों देश तनाव को कम करने के लिए कई दौर की कमांडर स्तर की बातचीत कर चुके हैं।

 

★फिर ऐसी स्थिति पैदा न हो बैठक में हुई चर्चा

 डोभाल ने कल वीडियो कॉल पर चीनी विदेश मंत्री और स्टेट काउंसलर वांग यी के साथ बातचीत की। दोनों पक्षों के बीच बातचीत काफी सौहार्दपूर्ण और दूरदर्शी रही। दोनों के बीच बातीचत में भविष्य में गलवान घाटी जैसी घटनाओं को रोकने के लिए शांति बनाए रखने पर बातचीत हुई ताकि आगे इस तरह की विकट स्थिति पैदा न हो।

 

★विवाद टालने स्थिति में चीन करे बदलाव

 बातचीत के दौरान दोनों पक्ष इस बात पर भी सहमत दिखे कि जल्दी से जल्दी इस विवादित क्षेत्र से सेनाएं पीछे हट जाएं और वहां शांति बहाली हो जाए। दोनों पक्ष इसके लिए वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) के करीब मौजूद सैनिकों के जल्द हटाने पर भी हामी भरी। भारत और चीन ने चरणबद्ध तरीके से LAC के करीब से सैनिकों को हटाने की बात कही। बैठक में इस बात पर भी सहमति बनी की दोनों पक्ष LAC का उल्लंघन नहीं करेंगे और कोई भी पक्ष वहां यथास्थिति बदलने के लिए कोई एकपक्षीय कार्रवाई नहीं करेगा।

 

★चर्चाओं को जारी रखने बनी सहमति

 बातचीत के दौरान दोनों प्रतिनिधियों ने सैन्य अधिकारियों के बीच तय मैकेनिज़म के तहत बातचीत जारी रखने पर भी सहमति जताई। इस बात पर भी सहमति जताई गई कि दोनों विशेष प्रतिनिधि भारत-चीन सीमा पर शांति स्थापित होने तक बातचीत आगे भी जारी रखेंगे।

 

★भारत के सख्त रुख के कारण चीन को झुकना पड़ा

 लद्दाख में भारत की सख्ती और जोरदार जवाब के कारण चीन के आक्रामक रुख में अब नरमी दिखने लगी है। भारत ने ड्रैगन को सामरिक, आर्थिक और कूटनीतिक तीनों मोर्चो पर जबरदस्त पटखनी दी है। भारत ने चीन के 59 ऐप्स पर बैन लगा दिया है। इसके अलावा लद्दाख में भारत के हजारों सैनिक तैनात हैं। यहीं नहीं अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस जैसे देश भी भारत को अपने समर्थन का भरोसा दे चुके हैं। भारत का सदाबहार दोस्त रूस भी जल्दी से जल्दी हथियार मुहैया करा रहा है।

गुरुवार, 18 जून 2020

अबसे ये 500 चीनी सामान बाजार में नहीं बिकेंगे, CAIT ने तैयार की 500 से अधिक चीनी सामानों की लिस्ट...



जबलपुर- भारत और चीनी सैनिकों के बीच वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) के पास हुए हिंसक झड़प से देश में गुस्सा है। बता दें कि सोमवार की रात हुए इस झड़प में भारतीय सेना के अफसर समेत 20 जवान शहीद हो गए वहीं चीन को भी काफी बड़ा नुकसान पहुंचा है। चीन की पीठ पर छुरा घोंपने वाली आदत से परिचित भारत ने अब उसे कड़ा सबक सिखाने का फैसला लिया है। एक तरफ जहां चीन को भारत के जवान सीमा पर मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं, वहीं देश के अंदर लोगों ने चीनी सामान का बहिष्कार करते हुए आर्थिक रूप से चीन को सबक सिखाने के जिम्मा उठाया है।

★चीन को अब आर्थिक रूप से झटका देने की तैयारी

बुधवार के सीमा पर चीन की कायराना हरकत की निंदा करते हुए कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) ने भारत में चीनी वस्तुओं के बहिष्कार का आह्वान किया है। इसके मद्देनजर CAIT ने 500 से अधिक ऐसे चीनी वस्तुओं की सूची तैयार की है जिसे पड़ोसी देश से आयात किया जाता है। सीएआईटी ने कहा कि हमारा उद्देश्य है कि साल 2021 तक चीनी से आने वाले 13 बिलियन डॉलर (लगभग 1 लाख करोड़ रुपए) के उत्पादों को कम किया जाए।

★सीएआईटी ने बनाया 500 चीनी उत्पादों की लिस्ट

बता दें कि सोमवार को लद्दाख के गलवान घाटी में भारतीय जवानों के साथ हुए हिंसक झड़प के बाद से CAIT ने चीनी उत्पादों के बहिष्कार के लिए देश से आग्रह किया है। चीन के सैन्य आक्रमकता से देशभर में गुस्सा है, भारतीय सेना के 20 जवानों के शहीद होने के बाद देशभर में लोगों ने चीन के झंडे और राष्ट्रपति शी जिनपिंग के पुतले फूंके। इसके अलावा विरोध प्रदर्शन में लोगों ने कई चीनी वस्तुओं को भी आग के हवाले कर अपना गुस्सा जाहिर किया है।

★इन सामानों के बहिष्कार की अपील

अब इस अभियान में कैट (CAIT) ने भी 500 चीनी वस्तुओं को बहिष्कार करने का आह्वान कर चीन को सबक सिखाने का जिम्मा उठाया है। कैट की सूची में रोजमर्रा में काम आने वाली वस्तुएं जैसे- फुटवियर, गारमेंट, किचन का सामान, लगेज, खिलौने, फर्निशिंग फैब्रिक, टेक्सटाइल, बिल्डर हार्डवेयर, स्टेशनरी, कागज, घरेलू वस्तुएं, फर्नीचर, लाइटिंग, हैंड बैग, खाद्यान, घड़ियाँ, जैम एंड ज्वेलरी, कपड़े, इलेक्ट्रिकल व इलेक्ट्रॉनिक्स, फैशन अपैरल, यार्न, फेंगशुई आइटम्स, दिवाली एवं होली का सामान जैसी कई वस्तुएं शामिल हैं।

★ऐसे सामानों को लिस्ट में नहीं किया गया शामिल

CAIT के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी सी भरतिया और राष्ट्रीय महासचिव प्रवीण खंडेलवाल ने बताया, 'इन वस्तुओं के निर्माण के लिए विशेष तकनीक की आवश्यकता नहीं है। ये सामान आसानी से भारत में निर्मित किए जा सकते हैं और चीनी आयातों को प्रतिस्थापित कर सकते हैं। इससे इन सामानों के लिए चीन पर भारत की निर्भरता कम होगी।' भरतिया और खंडेलवाल ने आगे स्पष्ट किया कि जिन वस्तुओं को विशेष तकनीक की आवश्यकता होती है, फिलहाल उन्हें सूची में शामिल नहीं किया गया है।

बुधवार, 10 जून 2020

भारत-चीन सीमा विवाद पर ताजा रिपोर्ट, जानें लद्दाख में किन 3 स्थानों पर पीछे हटे चीनी सैनिक...

जबलपुर- लद्दाख में भारतीय सेना और चीन की PLA के बीच गतिरोध जारी है। हालांकि मंगलवार को यहां से एक अच्छी खबर मिली। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, गलवान घाटी समते तीन जगहों पर चीन के सैनिक अपने इनफिनिटी कॉम्बैट व्हीकल्स( Infantry Combat Vehicles) के साथ 2.5 किलोमीटर पीछे हट गए हैं। चीन के सैनिक पेट्रोलिंग पॉइंट( Patrolling Point 15 and Hot Springs) इलाके में भी पीछे हटे हैं। भारत ने भी अपने कुछ सैनिकों को पीछे हटाया है। सूत्रों ने बताया कि आने वाले दिनों में मिलिट्री कमांडर लेवल बातचीत होगी और साथ में डिप्लोमेटिक बातचीत भी जारी रहेगी।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, कोर कमांडर लेवल की मीटिंग के बाद एक साथ 3 इलाकों में disengagement हुआ है। इस disengagement का मक़सद हालात को स्थिर और कंट्रोल में लाना है। पेंगोंग शो के इलाक़े के इलावा इस समय गोगरा  पोस्ट और गल वान इलाक़े में दोनों तरफ़ से सैनिकों की तैनाती कम हुई है। मंगलवार सुबह पहले चीनी जवान 300-400 की संख्या में पीछे की तरफ़ आते हैं और उनके इन्फैंट्री कॉम्बैट व्हीकल यानी बख्तरबंद गाड़ियों में बैठकर वो पीछे हटे। उनको टेंट्स की तादाद में भी कमी आई है।

सूत्रों ने बताया कि हाई लेवल मिलिट्री कमांडर मीटिंग के बाद ये काम तो हुआ है, लेकिन कहीं से भी भारतीय सेना कोई चूक की गुंजाइश नहीं रख रही है। इसीलिए DS DBO रोड और शॉक नदी के चारों तरफ़ दूसरी लेयर की तैनाती है। इस समय पूरी तरह से नहीं कहा जा सकता कि चीन अप्रैल 2020 के स्टेटस को की तरफ़ पहुंच गया है लेकिन एक्सपर्ट्स इसे एक पॉज़िटिव क़दम मान रहे हैं। पैंगोंग सो में अभी भी हालात ज्यों के त्यों हैं। भारत में भी अभी एक कंस्ट्रक्शन शुरू नहीं किया है और चीन ने भी अपनी पोज़ीशन को पार नहीं किया है।

Featured post

Indian Politics: सचिन पालयट के बाद क्या अब जितिन प्रसाद कांग्रेस को बोलेंगे बाय-बाय?

  जबलपुर - राजस्थान में जारी सियासी सकंट के बीच कांग्रेस पार्टी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सचिन पायलट को प्रदेश अध्यक्ष प...