IndiaChinaFaceoff लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
IndiaChinaFaceoff लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, 6 जुलाई 2020

India-China News: लद्दाख में चीन के झुकने के पीछे है NSA अजीत डोभाल कनेक्शन...

 जबलपुर- पिछले करीब दो माह से भारत के लद्दाख रीजन में भारत-चीन (LAC) पर दोनों देशों के बीच जारी गतिरोध के बाद अब हालात बदलने लगे हैं लेकिन इस स्थिति तक पहुँचाने के लिए भारत के NSA प्रमुख अजीत डोभाल की भूमिका अहम रही। लद्दाख के गलवान नदी के पास चीनी सैनिकों के पीछे हटने के पीछे एनएसए अजीत डोभाल कनेक्शन सामने आया है। दरअसल, डोभाल ने चीनी समकक्ष वांग यी के साथ रविवार को दो घंटे की बातचीत की थी।

 

*भारत और चीन के बीच लद्दाख में पिछले 3 महीने से जारी तनातनी में दिखी नरमी,

*NSA अजीत डोभाल के चीनी समकक्ष वांग यी से बातचीत के बाद ड्रैगन ने गलवान से पीछे हटाए सैनिक,

*बता दें कि 15 जून को दोनों देशों के सैनिकों के बीच खूनी झड़प में भारत के 20 जवान शहीद हो गए थे,

*इस झड़प में चीन के 40 सैनिक मारे गए थे, तब से दोनों देशों की सेनाएं आमने-सामने हैं,


 बता दें कि लद्दाख के गलवान घाटी से चीनी सैनिकों को पीछे धकेलने के लिए नरेंद्र मोदी सरकार ने अपने सबसे मजबूत कूटनीतिक हथियार का प्रयोग किया था। केंद्र ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल को मोर्चे पर लगा दिया था और उन्होंने रविवार को चीनी समकक्ष वांग यी के साथ करीब दो घंटे तक वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए बैठक की थी। भारत के सख्त रुख के बाद चीन के पास पीछे हटने के अलावा कोई और चारा भी नहीं था। भारत ने ड्रैगन को चौतरफा घेर रखा है चीन के 59 ऐप्स पर बैन के बाद बीजिंग पूरी तरह से हिल गया था। इसी बातचीत में गलवान में तनाव कम करने पर सहमति बनी।

 

इन्हें भी पढ़ें- भारत चीन के बीच युद्ध जैसे हालात में अमेरिका भारत को एफ-35 फाईटर जेट देने राजी, पढ़िए पूरी रिपोर्ट...

जानिये भारत-चीन के बीच तनाव से भारतीय कंपनियों को किन-किन परेशानियों से जूझना पड़ रहा है...


★भारत के सख्त संदेश और एक्शन में डोभाल

 डोभाल ने वांग यी के साथ बातचीत में तमाम मुद्दों पर बातचीत की। लद्दाख सीमा पर दोनों पक्षों के सैनिकों के हटने के पीछे की वजह यही बातचीत है। गलवान घाटी (Galwan Valley) में 15 जून को दोनों पक्षों के बीच खूनी संघर्ष में भारत के 20 जवान शहीद हो गए थे जबकि चीन के 40 सैनिक मारे गए थे। डोभाल की बातचीत के बाद चीन ने गलवान घाटी में संघर्ष वाली जगह से 1.5 किलोमीटर अपने सैनिकों को पीछे हटा लिया है। बता दें कि दोनों देश तनाव को कम करने के लिए कई दौर की कमांडर स्तर की बातचीत कर चुके हैं।

 

★फिर ऐसी स्थिति पैदा न हो बैठक में हुई चर्चा

 डोभाल ने कल वीडियो कॉल पर चीनी विदेश मंत्री और स्टेट काउंसलर वांग यी के साथ बातचीत की। दोनों पक्षों के बीच बातचीत काफी सौहार्दपूर्ण और दूरदर्शी रही। दोनों के बीच बातीचत में भविष्य में गलवान घाटी जैसी घटनाओं को रोकने के लिए शांति बनाए रखने पर बातचीत हुई ताकि आगे इस तरह की विकट स्थिति पैदा न हो।

 

★विवाद टालने स्थिति में चीन करे बदलाव

 बातचीत के दौरान दोनों पक्ष इस बात पर भी सहमत दिखे कि जल्दी से जल्दी इस विवादित क्षेत्र से सेनाएं पीछे हट जाएं और वहां शांति बहाली हो जाए। दोनों पक्ष इसके लिए वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) के करीब मौजूद सैनिकों के जल्द हटाने पर भी हामी भरी। भारत और चीन ने चरणबद्ध तरीके से LAC के करीब से सैनिकों को हटाने की बात कही। बैठक में इस बात पर भी सहमति बनी की दोनों पक्ष LAC का उल्लंघन नहीं करेंगे और कोई भी पक्ष वहां यथास्थिति बदलने के लिए कोई एकपक्षीय कार्रवाई नहीं करेगा।

 

★चर्चाओं को जारी रखने बनी सहमति

 बातचीत के दौरान दोनों प्रतिनिधियों ने सैन्य अधिकारियों के बीच तय मैकेनिज़म के तहत बातचीत जारी रखने पर भी सहमति जताई। इस बात पर भी सहमति जताई गई कि दोनों विशेष प्रतिनिधि भारत-चीन सीमा पर शांति स्थापित होने तक बातचीत आगे भी जारी रखेंगे।

 

★भारत के सख्त रुख के कारण चीन को झुकना पड़ा

 लद्दाख में भारत की सख्ती और जोरदार जवाब के कारण चीन के आक्रामक रुख में अब नरमी दिखने लगी है। भारत ने ड्रैगन को सामरिक, आर्थिक और कूटनीतिक तीनों मोर्चो पर जबरदस्त पटखनी दी है। भारत ने चीन के 59 ऐप्स पर बैन लगा दिया है। इसके अलावा लद्दाख में भारत के हजारों सैनिक तैनात हैं। यहीं नहीं अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस जैसे देश भी भारत को अपने समर्थन का भरोसा दे चुके हैं। भारत का सदाबहार दोस्त रूस भी जल्दी से जल्दी हथियार मुहैया करा रहा है।

बुधवार, 1 जुलाई 2020

India China News: पूर्वी लद्दाख में चीन फैला रहा है नया जाल ! युद्ध की आहट से डर के साए में जी रहे लद्दाख के लोग...


 जबलपुर- भारत और चीन के बीच सीमा विवाद सुलझाने लगातार प्रयास किए जा रहे हैं लेकिन भारत और चीन के बीच युद्ध के हालात बने हुए हैं और इस टकराव को खत्‍म करने के लिए मंगलवार को फिर भारत और चीन के बीच कोर कमांडर वार्ता हुई। लाइन ऑफ एक्‍चुअल कंट्रोल (LAC) के पश्चिमी क्षेत्र में आने वाले पूर्वी लद्दाख की पैंगोंग त्सो पर्यटकों का सबसे बड़ा आकर्षण है।इस झील के करीब चीन की स्थित कई पहाड़‍ियों पर पीपुल्‍स लिब्रेशन आर्मी (PLA) के जवानों ने कब्‍जा कर लिया है। सूत्रों के मुताबिक एक निजी संस्था की एक रिपोर्ट पर अगर यकीन करें तो लद्दाख के स्‍थानीय लोग अब डर के साए में जी रहे हैं।

 

★लद्दाख के कई सेक्‍टर्स में चीनी सेना PLA की गश्‍त

 चीनी सेना पूर्वी लद्दाख के कई सेक्‍टर्स तक गश्‍त करने लगी है और इस बात से यहां के लोगों में अजीब सी घबराहट है। फॉरवर्ड इलाकों तक स्‍थानीय नागरिकों के मूवमेंट को प्रतिबंधित कर दिया गया है। साथ ही फोन नेटवर्क भी ठीक से काम नहीं कर रहे हैं। ताशी नामग्‍याल जो लद्दाख ऑटोनोमस हिल डेवलपमेंट काउंसिल के चुने हुए प्रतिनिधि हैं, उनकी मानें तो उन्‍होंने कई दशकों से एलएसी पर इतने बड़े स्‍तर पर मिलिट्री लाव-लश्‍कर नहीं देखा था। नामग्‍याल, दुरबुक, श्‍योक, गलवान और दौलत बेग ओल्‍डी (DBO) का प्रतिनिधित्‍व करते हैं। ये वहीं इलाके हैं जहां पर चीनी सेना ने अपना दावा पेश किया है। ये सभी इलाके एलएसी के काफी करीब हैं।

 

इन्हें भी पढ़ें- फ्लिपकार्ट और ओला जैसी कई भारतीय कंपनियों में लगा है चीन का पैसा, क्लिक कर जानें कौन-कौन सी कंपनियां हैं इस लिस्ट में...

चीन और पीएम राहत कोष सहित इन 11 बड़ी सरकारी कंपनियों से भी राजीव गाँधी फाउंडेशन को मिला था दान...


★दशकों बाद इतने बड़े स्‍तर पर सेना की तैनाती

 लद्दाख में रहने वाले लोगों में ताशी बताते हैं कि लोगों ने दशकों में इतने बड़े स्तर पर इस प्रकार की तैनाती नहीं देखी है। लोग डरे हुए हैं। 15 जून को गलवान घाटी में भारत और चीन के बीच हिंसक झड़प में 20 सैनिक शहीद हो गए थे। वहीं भारत की तरफ से इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर प्रोजेक्‍ट्स को रोका नहीं गया है। इन प्रोजेक्‍ट्स की वजह से ही मई की शुरुआत में दोनों देशों के बीच टकराव शुरू हुआ था। नामग्‍याल ने बताया कि कुछ लोग जानकारी साझा कर रहे हैं। फारवर्ड इलाकों में मौजूद पोटर्स की मानें तो चीनी सेना ने अपने जवानों को तैनात कर दिया है। उन्‍होंने बताया कि चीनी आक्रामकता के बाद भी भारत ने पुल और सड़कों का निर्माण बंद नहीं किया है।

 

★टेलीफोन नेटवर्क डाउन होने से घबराए लोग

 टेलीफोन नेटवर्क भी डाउन हैं और इस वजह से लोगों में डर का माहौल है। नामग्‍याल के मुताबिक कम्यूनिकेशन लाइनें बंद होने की वजह से गांववालों को बहत समस्‍या हो रही है। सूत्रों की मानें तो दोनों तरफ से जवानों को तैनात किया गया है। चरवाहों को भी कुछ इलाकों में जाने से मना कर दिया गया है। LAC पर तनाव एक या दो जगहों तक ही सीमित नहीं है। बल्कि अब पूरे पूर्वी लद्दाख को अपनी चपेट में ले रहा है।

 

★चीन लगातार स्थिति बदलने की कर रहा कोशिश

 चीन यहां पर यथास्थिति को बदलने की कोशिश कर रहा है और इस वजह से हालात अनियंत्रित होते जा रहे हैं। पहले गलवान घाटी और पैंगोंग त्‍सो तक तनाव था लेकिन चीन ने अब दूसरी जगहों पर भी मोर्चा खोल दिया है। इस बीच चीन ने चुमार, देपसांग, डेमचोक, गोगरा, गलवान, पैंगोंग त्सो, त्रिग हाईट्स की भी यथास्थिति को बदलने की कोशिश की है। भारत ने भी अपने जवानों को तैनात कर दिया है। साथ ही इंडियन एयरफोर्स ने भी अपनी गतिविधियों को बढ़ा दिया है।

Featured post

Indian Politics: सचिन पालयट के बाद क्या अब जितिन प्रसाद कांग्रेस को बोलेंगे बाय-बाय?

  जबलपुर - राजस्थान में जारी सियासी सकंट के बीच कांग्रेस पार्टी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सचिन पायलट को प्रदेश अध्यक्ष प...