IndiaChinaNews लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
IndiaChinaNews लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, 6 जुलाई 2020

India-China News: लद्दाख में चीन के झुकने के पीछे है NSA अजीत डोभाल कनेक्शन...

 जबलपुर- पिछले करीब दो माह से भारत के लद्दाख रीजन में भारत-चीन (LAC) पर दोनों देशों के बीच जारी गतिरोध के बाद अब हालात बदलने लगे हैं लेकिन इस स्थिति तक पहुँचाने के लिए भारत के NSA प्रमुख अजीत डोभाल की भूमिका अहम रही। लद्दाख के गलवान नदी के पास चीनी सैनिकों के पीछे हटने के पीछे एनएसए अजीत डोभाल कनेक्शन सामने आया है। दरअसल, डोभाल ने चीनी समकक्ष वांग यी के साथ रविवार को दो घंटे की बातचीत की थी।

 

*भारत और चीन के बीच लद्दाख में पिछले 3 महीने से जारी तनातनी में दिखी नरमी,

*NSA अजीत डोभाल के चीनी समकक्ष वांग यी से बातचीत के बाद ड्रैगन ने गलवान से पीछे हटाए सैनिक,

*बता दें कि 15 जून को दोनों देशों के सैनिकों के बीच खूनी झड़प में भारत के 20 जवान शहीद हो गए थे,

*इस झड़प में चीन के 40 सैनिक मारे गए थे, तब से दोनों देशों की सेनाएं आमने-सामने हैं,


 बता दें कि लद्दाख के गलवान घाटी से चीनी सैनिकों को पीछे धकेलने के लिए नरेंद्र मोदी सरकार ने अपने सबसे मजबूत कूटनीतिक हथियार का प्रयोग किया था। केंद्र ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल को मोर्चे पर लगा दिया था और उन्होंने रविवार को चीनी समकक्ष वांग यी के साथ करीब दो घंटे तक वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए बैठक की थी। भारत के सख्त रुख के बाद चीन के पास पीछे हटने के अलावा कोई और चारा भी नहीं था। भारत ने ड्रैगन को चौतरफा घेर रखा है चीन के 59 ऐप्स पर बैन के बाद बीजिंग पूरी तरह से हिल गया था। इसी बातचीत में गलवान में तनाव कम करने पर सहमति बनी।

 

इन्हें भी पढ़ें- भारत चीन के बीच युद्ध जैसे हालात में अमेरिका भारत को एफ-35 फाईटर जेट देने राजी, पढ़िए पूरी रिपोर्ट...

जानिये भारत-चीन के बीच तनाव से भारतीय कंपनियों को किन-किन परेशानियों से जूझना पड़ रहा है...


★भारत के सख्त संदेश और एक्शन में डोभाल

 डोभाल ने वांग यी के साथ बातचीत में तमाम मुद्दों पर बातचीत की। लद्दाख सीमा पर दोनों पक्षों के सैनिकों के हटने के पीछे की वजह यही बातचीत है। गलवान घाटी (Galwan Valley) में 15 जून को दोनों पक्षों के बीच खूनी संघर्ष में भारत के 20 जवान शहीद हो गए थे जबकि चीन के 40 सैनिक मारे गए थे। डोभाल की बातचीत के बाद चीन ने गलवान घाटी में संघर्ष वाली जगह से 1.5 किलोमीटर अपने सैनिकों को पीछे हटा लिया है। बता दें कि दोनों देश तनाव को कम करने के लिए कई दौर की कमांडर स्तर की बातचीत कर चुके हैं।

 

★फिर ऐसी स्थिति पैदा न हो बैठक में हुई चर्चा

 डोभाल ने कल वीडियो कॉल पर चीनी विदेश मंत्री और स्टेट काउंसलर वांग यी के साथ बातचीत की। दोनों पक्षों के बीच बातचीत काफी सौहार्दपूर्ण और दूरदर्शी रही। दोनों के बीच बातीचत में भविष्य में गलवान घाटी जैसी घटनाओं को रोकने के लिए शांति बनाए रखने पर बातचीत हुई ताकि आगे इस तरह की विकट स्थिति पैदा न हो।

 

★विवाद टालने स्थिति में चीन करे बदलाव

 बातचीत के दौरान दोनों पक्ष इस बात पर भी सहमत दिखे कि जल्दी से जल्दी इस विवादित क्षेत्र से सेनाएं पीछे हट जाएं और वहां शांति बहाली हो जाए। दोनों पक्ष इसके लिए वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) के करीब मौजूद सैनिकों के जल्द हटाने पर भी हामी भरी। भारत और चीन ने चरणबद्ध तरीके से LAC के करीब से सैनिकों को हटाने की बात कही। बैठक में इस बात पर भी सहमति बनी की दोनों पक्ष LAC का उल्लंघन नहीं करेंगे और कोई भी पक्ष वहां यथास्थिति बदलने के लिए कोई एकपक्षीय कार्रवाई नहीं करेगा।

 

★चर्चाओं को जारी रखने बनी सहमति

 बातचीत के दौरान दोनों प्रतिनिधियों ने सैन्य अधिकारियों के बीच तय मैकेनिज़म के तहत बातचीत जारी रखने पर भी सहमति जताई। इस बात पर भी सहमति जताई गई कि दोनों विशेष प्रतिनिधि भारत-चीन सीमा पर शांति स्थापित होने तक बातचीत आगे भी जारी रखेंगे।

 

★भारत के सख्त रुख के कारण चीन को झुकना पड़ा

 लद्दाख में भारत की सख्ती और जोरदार जवाब के कारण चीन के आक्रामक रुख में अब नरमी दिखने लगी है। भारत ने ड्रैगन को सामरिक, आर्थिक और कूटनीतिक तीनों मोर्चो पर जबरदस्त पटखनी दी है। भारत ने चीन के 59 ऐप्स पर बैन लगा दिया है। इसके अलावा लद्दाख में भारत के हजारों सैनिक तैनात हैं। यहीं नहीं अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस जैसे देश भी भारत को अपने समर्थन का भरोसा दे चुके हैं। भारत का सदाबहार दोस्त रूस भी जल्दी से जल्दी हथियार मुहैया करा रहा है।

सोमवार, 29 जून 2020

India-China News: भारतीय सेना की तैयारी से ख़ौफ़ में चीन-पाकिस्तान, बोर्डर को मिला मोदी का बड़ा ऑर्डर...

भारतीय सेना को मोदी से खुली छूट, हर तरह से निपटने को तैयार भारतीय सेना

  जबलपुर- भारत और चीन के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए भारत के अन्य ताकतवर मित्र देश भारत के साथ है और चीन की हर हरकत पर नज़र बनाये हुए है वहीँ भारत की सेना भी अब चीन का मुकाबला करने के लिए बिलकुल तैयार है। अब चीन अपने नापाक इरादों में सफल नही हो सकता। भारत और चीन के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए देश के अन्य ताकतवर देश भारत के साथ है और चीन की हर हरकत पर नज़र बनाये है वहीँ भारत की सेना भी अब चीन का मुकाबला करने के लिए बिलकुल तैयार है। अब चीन अपने नापाक इरादों में सफल नही हो सकता और भारत को नहीं हर सकता अब हम उनकी कोई भी विस्तावादी नीतियों को सफल नहीं होने देंगे हमारी सेना उनका मुँहतोड़ जबाब देने के लिए लद्दाख के बोर्डर पर उनके सामने पहाड़ की तरह खड़ी है।

 

LAC पर भारत चीन की सेना आमने सामने

इस समय लद्दाख में LAC पर दोनों देशो की सेनाये आमने सामने खड़ी है भारतीय सेना बिलकुल तैयार कि चीन कि PLA की कोई भी हरकत को करारा जबाब दे सके। जिसके लिए भारतीत सेना ने LAC पर मिसाइल डिफेंस सिस्‍टम तैनात कर दिया है। अब पूरे सेक्‍टर में ऐडवांस्‍ड क्विक रिएक्‍शन वाला सरफेस-टू-एयर मिसाइल डिफेंस सिस्‍टम मौजूद है जो चीन के किसी भी फाइटर जेट को पलभर में तबाह कर सकता है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, लगातार बढ़ते बिल्‍ड-अप के बीच, इंडियन आर्मी और इंडियन एयरफोर्स, दोनों के एयर डिफेंस सिस्‍टम तैनात कर दिए गए हैं। ऐसे में अब अगर चीनी एयरफोर्स या PLA चॉपर्स ने कोई भी चालाकी की तो उसे अंजाम भुगतने की लिए तैयार रहना होगा।

 

 इन्हें भी पढ़ें- चीन और पीएम राहत कोष सहित इन 11 बड़ी सरकारी कंपनियों से भी राजीव गाँधी फाउंडेशन को मिला था दान...

 भारत के लिए बड़ी खबर, चीन के खिलाफ भारत के साथ आये ये बड़े देश, मिलाया समुद्री सहयोग के लिए हाथ...


चीन से पूरी दुनिया को खतरा

पूरी दुनिया ये समझ चुकी है कि चीन न केवल भारत के लिए बल्कि पूरी दुनिया के लिए खतरा बन चुका है भारत तो चीन से निपट ही लेगा लेकिन यदि चीन अपनी हरकतों से बाज़ न आया, अगर चीन ने भारत की तरह अन्य देशो पर भी अपनी नापाक हरकतों को जारी रखा तो पूरी दुनिया के लिए मुश्किल हो जायेगा। आज भारत की बात पूरी दुनिया को समझ में आ रही है और दुनिया ये स्वीकार कर रही है कि चीन की कम्युनिस्ट पार्टी और उसकी सेना पीपल्स लिबरेशन आर्मी यानी PLA दुनिया के लिए अब खतरा बन चुकी है।

 

 

भारत-चीन सीमा विवाद से तीसरे विश्व युद्ध की आहट

 अब हम इन बातो को बिलकुल भी नज़रअंदाज़ नही कर सकते। इन सब से आप समझ सकते हो कि ये तीसरे विश्व युद्ध की आहट है और इस बात को खुले आम अमेरिका ने सबसे सामने रखा है गलावन घाटी में भारत-चीन के बीच पहले ही खुनी झड़प हो चुकी है और तब अमेरिका ने समझा और खुलकर कहा कि चीन की आक्रामक नीतियों की वजह से ना सिर्फ भारत, बल्कि वियतनाम, फिलीपींस, इंडोनेशिया, मलेशिया जैसे देश भी खतरे में हैं। इस खतरे से निपटने के लिए अमेरिका यूरोप से अपने सैनिक कम करके, इन सैनिकों को एशिया में तैनात करने जा रहा है।

 

 

अमेरिका का भारत को खुला समर्थन

 अमेरिका ने खुल कर चीन को चेतावनी दे दी है और कहा है कि अगर भारत और चीन के बीच कभी युद्ध की स्थिति बनी तो अमेरिका खुलकर भारत का साथ देगा। लेकिन ये वो हालात होंगे, जिसमें किसी तीसरी ताकत के आने से विश्व युद्ध का खतरा बन जाएगा। जिसमें एक तरफ चीन के साथ पाकिस्तान और उत्तर कोरिया जैसे देश होंगे, तो भारत के साथ अमेरिका, जापान, ऑस्ट्रेलिया जैसे देश होंगे, जो खुलकर चीन की आक्रामक नीतियों का विरोध कर रहे हैं। इसमें रूस जैसे देशों के लिए धर्मसंकट होगा कि वो भारत जैसे पुराने दोस्त को चुनें या फिर चीन जैसे देश को, जो पिछले कुछ वक्त से रूस की बड़ी जरूरत बन गया है।

 

 

अमेरिका ने जर्मनी समेत यूरोपीय देशों से हटाई अपनी सेना

 अमेरिका ने खुल कर चीन को चेतावनी दी है कि यदि उसने भारत को खरोंच पहुचाने की जरुरत की तो हम उनके साथ वो करेंगे जो उन्होंने सपने में भी नहीं सोचा होगा। जर्मनी से अपनी सेनाओं  को कम करने की बजह बताते हुए अमेरिका ने कहा कि इनकी जरुरत अब दुसरे क्षेत्र में है जर्मनी सहित यूरोप के कई देशों में अमेरिका के सैन्य अड्डे हैं और वहां पर बड़ी संख्या में अमेरिकी सैनिक तैनात हैं। अमेरिका ने यूरोप में अपनी ये सैन्य ताकत रूस के खतरे से निपटने के लिए वर्षों से लगा रखी है. लेकिन अब दुनिया का सबसे बड़ा खतरा तो चीन और वहां की कम्युनिस्ट पार्टी बन चुकी है। इसलिए अमेरिका ने कहा है कि वो जर्मनी में मौजूद अपने सैनिकों की संख्या को कम करेगा और 9 हजार सैनिक अमेरिका दक्षिण पूर्व एशियाई देशों में तैनात करेगा।

 

 

अमेरिका युद्ध के लिए तैयार है

गलवान घाटी की घटना के बाद से ही अमेरिका समझ चूका है कि ये समय काफी चुनौतीपूर्ण है बिना वक़्त गवांते हुए दुनिया भर में अमेरिका अपनी सेनाओं की समीक्षा कर चुका है साथ ही अपनी सेनाओं को इस तरह से तैनात कर दिया है कि जरुरत पड़ने पर चीन की सेना का घमंड तोड़ सके, उनको मुँहतोड़ जबाब दे सके। इस चुनौती भरे वक़्त का सामना करने के लिए अब अमेरिका तैयार है। इसलिए उन्होंने ये कहा कि इस वक़्त ये जरुरी है कि सभी सैन्य संसाधन उचित जगह पर मौजूद हों। इसका अर्थ ये है कि अमेरिका उन रणनीतिक जगहों पर अपनी सैन्य ताकत बढ़ाएगा, जहां से चीन को घेरा जा सकता है। ये चीन के लिए बड़ा संदेश भी है कि उसकी हरकतों पर दुनिया चुप नहीं बैठेगी।

 

 

अब पूरी दुनिया एक जुट होकर चीन का मुकाबला करने तैयार

 चीन अपनी दादागिरी से दुनिया के तमाम देशो को डराने की कोशिश की है फिर चाहे वो भारत के साथ लद्दाख की गलावन घाटी में खुनी झड़प हो, ताइवान की सीमा में जबरदस्ती घुसपैठ करके सैन्य कार्रवाई की धमकी देने की बात हो, हॉन्गकॉन्ग में अपने खिलाफ आवाजों को कुचलने की बात हो, जापान के साथ पुराने मुद्दों पर नए सिरे से टकराव की बात हो या फिर दक्षिण चीन सागर में अधिकार जमाने के लिए दूसरे देशों को डराने-धमकाने की बात हो। अब सवाल ये उठता है कि हम चीन को ऐसी नौबत आने का मौका ही क्यों दें, क्यों न दुनिया के सारे देश एकजुट  हो जाए और चीन की विस्तारवादी नीतियों और उसके नापाक इरादों के लिए उससे जबाब मांगे।

Featured post

Indian Politics: सचिन पालयट के बाद क्या अब जितिन प्रसाद कांग्रेस को बोलेंगे बाय-बाय?

  जबलपुर - राजस्थान में जारी सियासी सकंट के बीच कांग्रेस पार्टी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सचिन पायलट को प्रदेश अध्यक्ष प...