Madhya Pradesh लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Madhya Pradesh लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शनिवार, 20 जून 2020

पीएम मोदी ने मजदूरों के लिए शुरू की बड़ी योजना, इन 6 राज्यों के 116 शहरों में लोगों को मिलेगा योजना का लाभ...

6 राज्य के 116 जिले में लौटे प्रवासी श्रमिकों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीब कल्याण रोजगार अभियान की शुरुआत की।

जबलपुर- देश में कोरोना काल के वक़्त प्रवासी मजदूरों को काफी दुश्वारियों का सामना करना पड़ा हैं. उन्हें बड़े पैमाने पर घर लौटने के लिए मजबूर होना पड़ा है. लेकिन उसके बाद भी सरकार ने उनके लिए पूरा इंतजाम कर रखा हैं. क्योकि लॉक डाउन की वजह से उनके सामने रोजगार का बहुत बड़ा संकट है. जिसको देखते हुए पीएम मोदी ने उनके लिए रोजगार के कई इंतजाम किये हैं.केंद्र सरकार ने  इस हालात से निपटने के लिए एक खास अभियान शुरू किया है. इस योजना का नाम गरीब कल्याण रोजगार है. योजना की लॉन्चिंग आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की. इस योजना की लौन्चिंग विडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये बिहार से की गई हैं. पीएम मोदी ने बिहार के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री की मौजूदगी में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इस अभियान की शुरुआत की. यह अभियान बिहार के खगड़िया जिले के ग्राम-तेलिहार, ब्लॉक- बेलदौर से लॉन्च किया गया.


अबसे ये 500 चीनी सामान बाजार में नहीं बिकेंगे, CAIT ने तैयार की 500 से अधिक चीनी सामानों की लिस्ट...

लद्दाख में सीमा विवाद के बाद भारत सरकार ने चीन के खिलाफ उठाया पहला बड़ा कदम, जानने के लिए लिंक पर क्लिक करें...


पीएम मोदी ने इस योजना को लांच करने के बाद कहा कि ‘स्थानीय उत्पाद हैं जिनसे जुड़े उद्योग समीप में ही लगाए जाने की योजना है. हमारा उद्देश्य गांव, गरीब किसान अपने दम पर खड़ा हो. किसी के सहारे की जरूरत न हो.’ इसके आलावा पीएम मोदी ने लोगों से कोरोना को देखते हुए ये भी अपील की हैं कि वो मास्क लगायें और दो गज दूरी का भी पालन करें.  पीएम मोदी ने श्रमिकों का जिक्र करते हुए कहा कि ‘आप श्रमेव जयते, श्रम की पूजा करने वाले लोग हैं, आपको काम चाहिए, रोजगार चाहिए. इस भावना को सर्वोपरि रखते हुए ही सरकार ने इस योजना को बनाया है, इस योजना को इतने कम समय में लागू किया है.

 

पीएम मोदी ने कहा कि ये अभियान बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, मध्य प्रदेश और राजस्थान के 116 जिलों में ये अभियान पूरे जोर-शोर से चलाया जाएगा. मोदी ने कहा आज के समय में मजदूरों ने अपने घर वापसी की हैं. उसको अब रोजगार  देने के लिए ये अभियान चला गया हैं.  देश के हर शहर को गति और प्रगति देने वाला श्रम और हुनर जब खगड़िया जैसे ग्रामीण इलाकों में लगेगा, तो इससे बिहार के विकास को भी कितनी गति मिलेगी. गरीब कल्याण रोज़गार अभियान के तहत आपके गांवों के विकास के लिए, आपको रोजगार देने के लिए 50 हज़ार करोड़ रुपए खर्च किए जाने हैं.


 गृह मंत्रालय कर सकता है दोबारा लॉकडाउन कराने की सिफारिश, जांच रिपोर्ट में चोंकाने वाले तथ्य...


पीएम मोदी ने कहा कि देश इस वक्त संकट से गुजर रहा हैं और हमारे देश के लोगों ने कोरोना जैसी बिमारी से डट कर सामना किया हैं और आगे भी करते रहेंगे. उन्होंने कहा की इस महामारी के दौरान गाँव ने शहरों को ज्यादा सबक दिया ।

रविवार, 14 जून 2020

मध्य प्रदेश में चल रहा अवैध खनन। पुलिस प्रशासन, शासन और माइनिंग विभाग की संलिप्तता भी शक के कटघरे में...


जबलपुर- जबलपुर जिले के सिहोरा राजस्व के अंतर्गत गोसलपुर के चन्नौटा में राजनीतिक व प्रशासन का संरक्षण प्राप्त द्वारा दबंगई से मैगनीज का अवैध उत्खनन व चोरी छिपे परिवहन किया जा रहा है, लगभग एक माह से लगातार सैकड़ों डम्फर व हाइवा गोसलपुर थाने के सामने से निकल रहे हैं।स्थानीय लोगों का कहना है एक माह से लॉकडाउन के बीच लगातार चन्नौटा की पहाड़ियों को छलनी करने के लिए बड़ी-बड़ी मशीनें लगी हुई हैं, पूरे गाँव में घेरा बनाकर हाइवा व डम्फर खड़े रहते हैं पर कभी पुलिस झाँकने तक नहीं जाती है, लोगों का कहना है कि यह काम सभी को साधकर किया जा रहा है। क्षेत्र में खनन रात के अंधेरे में किया जा रहा है। सब कुछ जानने के बाद भी प्रशासन बेखबर है। प्रशासन के लापरवाह होने के साथ ही पुलिस भी अपने दायित्वों के प्रति लापरवाही हो गई है। बिना अनुमति अवैध खनन कर मैगनीज व ब्लूडस्ट चोरी छिपे निकाला जा रहा है। अवैध खनन को वैध बनाने में माफियाओं की मदद में जिला प्रशासन और पुलिस की मिलीभगत सामने आ रही है।

जानकारी अनुसार वर्तमान में सिहोरा व आसपास के क्षेत्रों में इन दिनों बड़ी संख्या में अवैध रेत, मैग्नीज, आयरन और मुरुम का उत्खनन बड़ी तेजी से किया जा रहा है इस काम में लगे राजनीतिक संरक्षण प्राप्त लोग पुलिस राजस्व और माइनिंग विभाग के अधिकारियों से सांठगांठ कर खनिज संपदा का दोहन कर रहे हैं जिसकी जानकारी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को पहले ही दी जा चुकी है लेकिन अब तक इन लोगों पर किसी तरह की कोई कार्यवाही नहीं की गई जिससे राजस्व विभाग, पुलिस विभाग और माइनिंग विभाग पर इन अवैध उत्खनन कर रहे लोगों से सांठगांठ का शक जताया जा रहा है।

गोसलपुर थाना क्षेत्र के चन्नौटा का गांव के पास लगी एक छोटी पहाड़ी में पिछले 20 दिनों से भी अधिक समय से रातों-रात मैगनीज, ब्लू डस्ट, आयरन ओर का अवैध रूप से खनन किया जा रहा है जिसकी जानकारी गोसलपुर पुलिस, राजस्व विभाग सिहोरा और माइनिंग विभाग को वहां के क्षेत्री लोगों द्वारा दी जा चुकी है हालांकि यह जानकारी लिखित रूप में नहीं दी बल्कि लोगों ने मोबाइल फोन से सूचित किया है लेकिन प्रशासनिक विभाग अब तक इस खदान में चल रहे अवैध उत्खनन को नहीं रोक पाया और ना ही पुलिस विभाग परिवहन कर रहे इन बड़े-बड़े वाहनों को रोक पाया जिससे लोगों को अधिकारियों की मिलीभगत स्पष्ट नजर आ रही है. वहीं लोगों ने बताया कि इस काम में क्षेत्र का एक व्यक्ति जो पहले भी एक चोरी के मामले में नाम जद था जो कि इस अवैध उत्खनन मामले में शामिल हैं और उसी के संरक्षण में अवैध खनन कराया जा रहा है लेकिन पुलिस को जानकारी होने पर भी पुलिस अब तक कोई कार्यवाही नहीं कर सकी।

Featured post

Indian Politics: सचिन पालयट के बाद क्या अब जितिन प्रसाद कांग्रेस को बोलेंगे बाय-बाय?

  जबलपुर - राजस्थान में जारी सियासी सकंट के बीच कांग्रेस पार्टी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सचिन पायलट को प्रदेश अध्यक्ष प...