मंगलवार, 7 जुलाई 2020

Crime: कानपुर हत्याकांड के आरोपी को पकड़ने के लिए कई टीमें लगीं, ढाई लाख इनाम घोषित...

विकास दुबे के धरपकड़ की कोशिशें तेज़, पुलिस ने घोषित
 किया ढाई लाख रुपये का इनाम
 
 जबलपुर- कानपुर हत्याकांड के मुख्य आरोपी विकास दुबे के धरपकड़ की कोशिशें तेज़ हो गईं हैं। पुलिस ने ऐलान किया है कि जो शख्स कानपुर मुठभेड़ में 8 पुलिसकर्मियों की मौत के जिम्मेदार कुख्यात अपराधी विकास दुबे की जानकारी देगा, उसे ढाई लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा।

कानपुर के आईजी मोहित अग्रवाल ने शुक्रवार को इस इनाम की घोषणा की। उन्होंने कहा कि विकास दुबे का ठिकाना बताने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा। फिलहाल विकास दुबे के बारे में पता लगाने के लिए कई लोगों से गहन पूछताछ की जा रही है।

असल में, कानपुर में चौबेपुर के जिस थाना क्षेत्र में हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे ने 8 पुलिस कर्मियों की हत्या को अंजाम दिया है, उसी थाने में उसके के खिलाफ 60 केस दर्ज हैं। कानपुर में इस मुठभेड़ के बाद विकास दुबे यूपी पुलिस का मोस्ट वॉन्टेड बन गया है।

 

इन्हें भी पढ़ें- लद्दाख में चीन के झुकने के पीछे है NSA अजीत डोभाल कनेक्शन...

इंजीनियरिंग छोड़ शिक्षक बने रविंद्रन ने कुछ ऐसा किया की बन गयी मिशाल, जानें बायजू रविंद्रन की कहानी...


पुलिस ने मोस्ट वॉन्टेड विकास दुबे के गांव से दर्जनों लोगों को हिरासत में लिया है। उनसे घटना क्रम और हमले के मास्टर माइंड विकास के बारे में पूछताछ किए जाने की तैयारी है।

साथ ही पुलिस ने करीब पांच सौ मोबाइल फोन नंबर सर्विलांस पर लगाए हैं। पूरे बिकरू गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। घटना के बाद से ही गांव और आस-पास के इलाकों में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

गांव से करीब 2 दर्जन लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। यही नहीं पुलिस की फॉरेंसिक टीम भी मौका--वारदात पर छानबीन कर रही है। डीजीपी ने खुद गांव का दौरा किया है। वहीं गांव से जोड़ने वाले नाकों के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Please do not enter any spam link in the comment box.

Featured post

Indian Politics: सचिन पालयट के बाद क्या अब जितिन प्रसाद कांग्रेस को बोलेंगे बाय-बाय?

  जबलपुर - राजस्थान में जारी सियासी सकंट के बीच कांग्रेस पार्टी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सचिन पायलट को प्रदेश अध्यक्ष प...